Tags : :
सबसे अपनापन रखता है
वो इक ऐसा फ़न रखता है
पतझर में जीता है लेकिन
आँखों में सावन रखता है
वो खुद से क्यों डर जाता है
जब आगे दरपन रखता है
वक़्त सभी कुछ सुलझा देगा
क्यों मन में उलझन रखता है
मुझसे झूठे वादे करके
क्यों तू मेरा मन रखता है
gazal by ...........दीपक गुप्ता .... 9811153282 , 9311153282 , http://www.kavideepakgupta.com/
कवि दीपक गुप्ता
9811153282 - 9311153282
http://www.kavideepakgupta.com/